हम ताजा उदाहरण उन्नाव रेप केस का लेते हैं जिसमें कुछ लोग बलात्कार के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को बहुत अच्छा इंसान, अपने क्षेत्र का विकास करने वाला, किसी भी समय जनता की मदद के लिए तैयार रहने वाला समाजसेवक बताते हैं. चलिए मान लेते हैं ये सब सच है . पर क्या ऐसे कुछ अच्छे काम करके किसी को बलात्कार जैसा जघन्य अपराध करने का लाइसेंस मिल जाता हैं ? जरूरी नहीं कि, किसी इंसान की मानसिकता हर मामले में सही ही होती है.
ऐसे नेताओं, समाजसेवी या किसी भी इंसान का अंधभक्त होना बिल्कुल सही नहीं है. जैसा कि अधिकतर लोग किसी के कुछ अच्छे काम देखकर उन पर विश्वास ही नहीं करते कि ये आदमी कुछ गलत काम भी कर सकता है .
उन्नाव रेप केस में CBI जांच से साफ हो गया है कि कुलदीप सेंगर बलात्कारी है. CBI ने कोर्ट को बताया है कि, पीड़िता के आरोप बिल्कुल सही हैं. विधायक कुलदीप सेंगर ने ही रेप किया था.
इस मामले से ऐसे लोगों(जो कुलदीप सेंगर जैसे ऊंची पहुंच और फेमस लोगों को निर्दोष मानते हैं) को सीख लेनी चाहिए कि किसी भी इंसान का अंधभक्त नहीं बनना चाहिए.
अब तो आप लोग अपनी आंखे खोल लो और किसी भी इंसान की अंधभक्ति करना छोड़ दो.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें